डेंगू का घरेलू उपचार (Dengue Home Remedies)
डेंगू का घरेलू उपचार (Dengue Home Remedies) डेंगू एडीज मच्छर (Aedes Mosquito) द्वारा फैलने वाली बीमारी है जो कि हाल के समय में तेजी से बढ़ रही है। डेंगू के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके मच्छर दिन के समय काटते हैं तथा यह मच्छर साफ पानी (Clean Water) में पनपते हैं। डेंगू के दौरान रोगी के जोड़ों में तेज दर्द (Pain in Joints) होता है तथा सिर में भी दर्द (Headache) काफी तेज होता है। बड़ों के मुकाबले यह बच्चों में ज्यादा तेजी फैलता है। डेंगू के दौरान यदि तुरंत उपचार न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है, क्योंकि डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स (Platelates) का स्तर बहुत तेजी से नीचे गिरता है जिससे कई बार अंदरूनी रक्त्स्त्राव (Internal Bleeding) होने की संभावना भी रहती है। डेंगू से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें अपनाकर डेंगू से बचाव संभव है। आइए आपको भी बताते हैं कि कौन से घरेलू उपाय आपको डेंगू से बचा सकते हैं- डेंगू के लिए घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies for Dengue) धनिया पत्ती (Coriander Leaves) डेंगू के बुखार से राहत के लिए धनिया पत्ती के जूस को टॉनिक के रू...