चिकनगुनिया का घरेलू उपचार (Chikungunya Home Remedies)
चिकनगुनिया का घरेलू उपचार (Chikungunya Home Remedies) एक तरह का वायरल बुखार है जो कि मच्छरों के कारण फैलता है। चिकनगुनिया अल्फावायरस (alphavirus) के कारण होता है जो मच्छरों के काटने के दौरान मनुष्यों के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। चिकनगुनिया में जोड़ों में दर्द (Joint Pain), सिर दर्द (Headache), उल्टी (Vomit) और जी मिचलाने (Nausea) के लक्षण उभर सकते हैं जबकि कुछ लोगों में मसूड़ों और नाक से खून (Blood from gums and nose) भी आ जाता है। मच्छर काटने के लगभग बारह दिन में चिकनगुनिया के लक्षण उभरते हैं। चिकनगुनिया के उपचार के लिए बहुत से घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर चिकनगुनिया से खुद को बचाया जा सकता है। पपीते की पत्ती (Papaya Leaf) पपीते की पत्ती न केवल डेंगू बल्कि चिकनगुनिया में भी उतनी ही प्रभावी है। बुखार में शरीर के प्लेटलेट्स (platelates) तेजी से गिरते हैं, जिन्हें पपीते की पत्तियां तेजी से बढ़ाती हैं। मात्र तीन घंटे में पपीते की पत्तियां शरीर में रक्त के प्लेटलेट्स को बढ़ा देती हैं। उपचार के लिए पपीते की पत्तियों से डंठल को अलग करें और केवल पत...