Posts

Showing posts with the label yogashan

भुजंगासन इस तरह करें |How to do Bhujangasana

Image
भुजंगासन | Bhujangasana यह आसन फन उठाए हुएँ साँप की भाँति प्रतीत होता है|  सूर्य नमस्कार  और पद्म साधना की श्रेणी में से यह एक आसन है| भुजंगासन इस तरह करें |How to do Bhujangasana ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएँ, पादांगुली और मस्तक ज़मीन पे सीधा रखें| पैर एकदम सीधे रखें, पाँव और एड़ियों को भी एकसाथ रखें| दोनों हाथ, दोनों कंधो के बराबर नीचें रखे तथा दोनों कोहनियों को शरीर के समीप और समानान्तर रखें| दीर्घ श्वास लेते हुए, धीरे से मस्तक, फिर छाती और बाद में पेट को उठाएँl नाभि को ज़मीन पे ही रखें| अब शरीर को ऊपर उठाते हुए, दोनों हाथों का सहारा लेकर, कमर के पीछे की ओर खीचें| गौर फरमाएँ: दोनों बाजुओं पे एक समान भार बनाए रखें| सजगता से श्वास लेते हुए, रीड़ के जोड़ को धीरे धीरे और भी अधिक मोड़ते हुए दोनों हाथों को सीधा करें; गर्दन उठाते हुए ऊपर की ओर देखें| गौर फरमाएँ: क्या आपके हाथ कानों से दूर हैं? अपने कंधों को शिथिल रखेंl आवश्यकता हो तो कोहनियों को मोड़ भी सकते हैं| यथा अवकाश आप अभ्यास ज़ारी रखते हुए, कोहनियों को सीधा रखकर पीठ को और ज़्यादा वक्रता देना सीख सकते हैं...

बाल झड़ने से परेशान हैं तो रोज करें यह योगासन

Image
बाल झड़ने से परेशान हैं तो रोज करें यह योगासन अगर आप लगातार झड़ते बालों से परेशान हैं और बालों का झड़ना रोकने के लिए प्रभावी‌ उपाय की तलाश में हैं तो नियमित तौर पर अधोमुख श्वानासन और भुजंगासन का मिश्रित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस आसन की मदद से सिर की जड़ों में रक्त संचार बढ़ता है जिससे बालों तक पोषक तत्व पहुंचते हैं और बाल नहीं झड़ते हैं। इसके लिए सबसे पहले मैट पर पेट के बल सीधे लेट जाएं और पंजों व हथेली की मदद से शरीर को हल्का ऊपर उठाएं। फिर शरीर के अग्रभाग को ऊपर करते हुए भुजंगासन की अवस्था में आ जाएं। अब शरीर के निचले भाग को ऊपर की ओर उठाएं और सिर को जमीन से छुने की कोशिश करें। कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद अब सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 1. अधोमुख श्वानासन                         2. भुजंगासन     बालों में कुदरती चमक के 5 तरीके (Top 5 Hair Care Tips) होमियोपैथी दवायें जो बचायें गंजेपन से (Homeopathic Medicine For Baldness)