Posts

Showing posts with the label Hindi

बालों में कुदरती चमक के 5 तरीके (Top 5 Hair Care Tips)

Image
बालों में कुदरती चमक के 5 तरीके (Top 5 Hair Care Tips) सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी अपने बालों से प्यार से होता है। कुछ को तरह-तरह के हेयर स्टाइल पर प्रयोग करना पसंद आता है तो कुछ को अपने कुदरती केश विन्यास पर ही नाज होता है। बदलते जमाने के साथ फैशनबल दिखने की होड़ में अब हेयर स्टाइल को लेकर रोज नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। नतीजा असमय ही बालों का झड़ना-टूटना, बालों का कमजोर होना जैसी शिकायतें आम होने लगी हैं। फैशन, प्रदूषण, अनहेल्दी खाना और तनाव ने हसीन जुल्फों को दिन में दिखने वाले सपने जैसा बना दिया है। मगर यह सपना हकीकत भी बन सकता है अगर हम कुछ नेचुरल हेयर केयर टिप्स आजमाएं। नारियल तेल की मालिश नारियल तेल के फायदे को हम भूलते जा रहे हैं। बालों की मजबूती के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद है। रोजाना अगर हम 15 मिनट तक बालों की मसाज नारियल तेल से करें तो बाल सिल्की तो होंगे ही, बालों का झड़ना भी बंद हो जाएगा। शहद और अंडे की मालिश शहद बालों के पोषण के लिए बेस्ट है। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। अगर शहद के साथ अंडे की जर्दी मिला दे तो इसका असर दोगुना हो जाता ...

हीट स्ट्रोक के घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Heat Stroke)

Image
हीट स्ट्रोक के घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Heat Stroke) अगर तुरंत इलाज न हो तो हीट स्ट्रोक यानि लू लगना जानलेवा भी हो सकता है। ज्यादा गर्मी से शरीर में थकावट महसूस होना और लू लगना (हीट स्ट्रोक) दोनों में अंतर है। हीट स्ट्रोक या लू लगना गंभीर स्थिति है। तेज धूप या तेज तापमान में काफी देर तक सनलाइट के संपर्क में रहने से शरीर का तापक्रम 37 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) से कहीं अधिक हो जाता है। अगर शरीर का तापक्रम 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है, जिसमें शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग डैमेज हो जाते हैं। तेज सिरदर्द, सांस तेजी से लेना, दिल की धड़कन तेज होना, त्वचा लाल हो जाना, चक्कर आना, उल्टी, काफी पसीना आना जैसे लक्षण जब दिखने लगे तो समझ जाइए कि यह हीट स्ट्रोक या लू का अटैक है। हीट स्ट्रोक या लू लगने के बाद मरीज को तुरंत मेडिकल केयर में रखना चाहिए। वैसे लू से बचने के कई घरेलू इलाज हैं, लेकिन लू लगने के बाद अगर शरीर का तापक्रम 104 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा है और शरीर में पानी की कमी है तो बिना अस्पताल में भर्ती किए इसका कोई इलाज नहीं है। गर्मी में हीट ...